फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्रुखाबाद पहुंचे CM Yogi...लगे जय श्रीराम के नारे, 281 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Wed, 13 Mar 2024 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 281 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। लोकसभा चुनाव से पहले उनका ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर डेढ़ बजे सातनपुर में बनाए गए हैलीपैड पर उतर। मुख्यमंत्री के आते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो गए। इस दौरान सीएम योगी ने जिले में 281 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आचार संहिता भी एक-दो दिन में ही लगने के आसार हैं। इससे सभी पार्टियां जीत के लिए ताना-बाना बुनने में जुटी हैं। पांचालघाट गंगा तट पर माघ माह में लगी रामनगरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं आ सके थे।
मुख्यमंत्री ने जिले में पूर्ण हो चुकीं परियोजनाएं भोलेपुर ओवरब्रिज, शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज, ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन, राजकीय पॉलिटेक्निक कुरार, ड्रग वेयरहाउस मोहम्मदाबाद का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 200.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 81.10 करोड़ के प्रस्तावित कार्य पेयजल पुनर्गठन योजना, बृहद गोसंरक्षण केंद्र, संपर्क मार्ग, बीपीएचयू, गोदाम आदि परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें