सीएम योगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सैफई पहुंचे, जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, पार्टी के सांसद और विधायक ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहां से दोनों लोग सरकारी हेलीकॉप्टर से मैनपुरी के लिए रवाना हुए।
जिला मुख्यालय पर आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी। हवाई पट्टी के मुख्य गेट पर सुरक्षा के लिए जवान लगाए गए हैं।
उनसे मिलने के लिए सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों को ही प्रवेश दिया गया। वहीं, बाकी पार्टी के पदाधिकारी नेताओं और मीडिया कर्मियों को बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा इतनी सख्त थी कि कुल आठ लोगों को अंदर प्रवेश दिया गया है। इन नेताओं की गाड़ी भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोक दी गई।