फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरे के खौफ में आनन-फानन बांटा मुआवजा

Sat, 05 May 2018 02:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

 कई ग्रामीणों को प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के जिले में तूफान और ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरे का कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन आर्थिक मदद बांटी।
विज्ञापन

सीमा गुप्ता औधा मजार औरियास को मकान का कुछ हिस्सा गिरने पर 5200, राजेंद्र सिंह निगोह को कच्चे मकान का कुछ हिस्सा गिरने पर 3200 रुपये, जय देवी डोमनपुर नर्वल की झोपड़ी गिरने पर 3200 रुपये, चंदन कोटरी डोनपुर की झोपड़ी गिरने पर 3200 रुपये, भूरा सवाईजपुर का छप्पर उड़ने पर 3200 रुपये की मदद की गई। छप्पर उड़ने पर राम प्रसाद सवाईजपुर, दयाराम सवाईजपुर, राम नरेश सवाईजपुर, सौरभ शुक्ला को 3200-3200 रुपये की आर्थिक मदद दी गई। श्रवण कुमार निवासी कन्धई खेड़ा की भैंस मरने पर 46 हजार, असलम निवासी बधारा को पड़िया और पड़वा मरने पर 32 हजार, सुधैला के खुशीलाल की भैंस मरने पर 30 हजार और सलेमपुर के मनीष कुमार की पड़िया मरने पर 16 हजार रुपये आर्थिक मदद दी गई। टीकरमधई के राजपाल यादव को भैंस मरने पर 30 हजार, शंभुआ के ज्ञानी को चूजे मरने पर पांच हजार और ककरहिया पतारा को भैंस मरने पर 30 हजार, हुसैना रार से सर्वेश कुमार को भैंस मरने पर 30 हजार रुपये दिए गए। चूजे मरने पर घुघुवा घाटमपुर के जगदीश सिंह और राजेंद्र सिंह को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। बकरी मरने पर छोजा के राज बहादुर को तीन हजार रुपये की मदद दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें