फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में चाचा रामगोपाल से मिले सीएम अखिलेश, एकांत में की बातचीत

Sun, 30 Oct 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा में चल रहे सियासी घमासान का असर इस बार सैफई की दिवाली पर देखने को मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा से बर्खास्त होने के बाद राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव एवं सीएम अखिलेश यादव के बीच हुई पहली मुलाकात में आने वाले समय की राजनैतिक इबारत लिखी गई। सैफद में 35 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच एकांत में बातचीत हुई। इस वार्ता के राजनैतिक निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। वैसे तो दिवाली पर यह सामान्य शिष्टाचार मुलाकात की बात कही जा रही है लेकिन वर्तमान में समाजवादी पार्टी में चल रहे पारिवारिक घमासान और उठापटक के बीच इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। सरकार और संगठन के बीच चल रही खींचतान के बीच यह मुलाकात किसी दिवाली धमाका से कम नहीं मानी जा सकती। वहीं, रामगोपाल यादव से मिलकर सीएम अखिलेश यादव का सैफई से लखनऊ चले जाना। शाम को चाचा शिवपाल सिंह यादव का लखनऊ से इटावा आना अपने आप में सवालों की फुलझड़ियां छोड़ने वाला रहा। हालांकि इस दौरान परिवार के सभी नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सीएम अखिलेश यादव ने भी मीडिया से बात नहीं की। सीएम अखिलेश यादव चाचा राजपाल, फूफा अजंट सिंह यादव के घर भी गए। पूरे परिवार को साथ लाने की दिशा में उनका यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें