फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर देख सकेंगे मुकदमे की तारीख

Mon, 26 Dec 2016 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

जेल के पीसीओ से घरवालों से बतियाएंगे बंदी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्मीद है कि नए साल में कचहरी में चलने वाले सभी मुकदमे ऑन लाइन हो जाएंगे। एक क्लिक पर घर बैठे वादकारी अपने मुकदमों की अगली तारीख जा सकेगा। यही नहीं सभी कोर्ट में कैमरे लग जाएंगे। जेल के पीसीओ से सभी बंदी अपने घर फोन पर परिजनों से बतिया सकेंगे।
विज्ञापन


कचहरी
यह साल ऐसा रहा
-कई फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फिर से काम चालू किया
-कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगने की शुरुआत हुई
-काफी मुकदमों की फीडिंग कर ऑन लाइन किए
-कोर्ट परिसर में सुरक्षा के लिहाज से नई बाउंड्री
-तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट का शिकंजा
-बार एसोसिएशन दफ्तर वाई-फाई से लैस हुआ
-बार और लायर्स चुनाव कई साल बाद कचहरी में ही
-चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया
-लायर्स एसोसिएशन की वोटर लिस्ट ऑन लाइन हुई
-वकालतनामा के रेट बढ़ाकर वकीलों के लिए ज्यादा फंड

नए साल में उम्मीदें
-सभी कोर्ट सीसीटीवी कैमरों से लैस हो जाएंगे
-सभी मुकदमे ऑन लाइन होने से मिलेगी सुविधा
-लायर्स और बार एसोसिएशन की ई लाइब्रेरी बनेगी

जेल
यह साल ऐसा रहा
-ई प्रिजनर व्यवस्था में सभी बंदियों का ब्योरा ऑन लाइन
-फोन से बंदी से मुलाकात का समय लेने की सुविधा मिली
-जेल से दो बंदियों के फरार होने से सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न
-दो में से पीसीओ का एक बूथ तैयार, टेस्टिंग भी पूरी हुई
-सामाजिक संगठनों ने बढ़कर कराए कई निर्माण कार्य
-जेल की रसोई में पीएनजी और आटा गूंथने की मशीन
-बंदियों को शुद्ध पानी के लिए बड़ा वाटर प्यूरीफायर प्लांट
-बंदियों को कौशल विकास के तहत कई तरह के प्रशिक्षण

नए साल की उम्मीदें
-जगह की कमी से जूझने वाली जेल को नई बिल्डिंग
-जेल के पीसीओ से घर कॉल कर बतियाने की सुविधा
-कई बंदियों को समय पूर्व रिहाई का तोहफा मिल सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें