फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन में पानी बेचने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेन में पानी बेचने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के समर्थन में कुछ युवक मिलिट्री कैंप चौकी पहुंचे और खुद को बजरंगदल का सदस्य बताते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि इलाके में रहने वाली नेहा और चंदा की ओर से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें जहां चंदा की ओर से पंकज सोनकर व लवकुश सोनकर पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वहीं, नेहा ने साेनू गुप्ता, चंदा और कृष्णा पर मारपीट धमकाने का आरोप लगाया है। एक पक्ष की ओर से बजरंगदल के कुछ समर्थक चौकी पहुंचे थे और विपक्षी को दूसरे समुदाय का युवक बता कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहने पर लौट गए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें