फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिविल्स इलेवन और सोनेट इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीसीसी कप में बुधवार को जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर पहले मुकाबले में रोवर्स इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। कबीर यादव ने 52 रन व सुयश सिंह ने 40 रन बनाए। वैभव ने तीन व तनिष्क ने दो विकेट लिए। सिविल्स इलेवन ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीता। हार्दिक ने 55, शुभम यादव ने 49 रन बनाए। आरव ने तीन विकेट लिए। शुभम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रोवर्स मैदान पर दूसरे मुकाबले में सोनेट इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। आशीष ने 107 रन बनाए। सिद्धांत व आयुष ने दो-दो विकेट झटके। ग्रेजुएट इलेवन की पूरी टीम 19.4 ओवर में 115 रन पर सिमट गई और सोनेट इलेवन ने 86 रन से मैच जीता। शुभम पाल ने पांच विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच आशीष गौतम को चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें