फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः हाईवे पर आलू लदा ट्रक पलटने से डेढ़ घंटे जाम

विज्ञापन
ट्रक पलटने से हाईवे पर बिखरे बोरे हटाकर अपने लिए रास्ता बनाते अन्य वाहन सवार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। हाईवे पर कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा आलू लदा ट्रक पलटने से डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। हादसा टायर फटने से हुआ। इसमें चालक और क्लीनर घायल हो गए। कई वाहन चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के बरौंसा चौराहा निवासी ट्रक चालक राम सिंह (40) और इसी जिले के कृष्णानगर निवासी क्लीनर कालीदीन कानपुर मंडी से आलू लादकर जौनपुर जा रहे थे। मंगलवार रात नौ बजे हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग पुल से उतरते समय ट्रक का आगे का टायर फट गया। इससे ट्रक पलट गया। इससे चालक और क्लीनर घायल हो गए। पीछे चल रहे कई वाहन ट्रक की चपेट में आते बचे। चालकों ने तेज ब्रेक लगाकर किसी तरह अपना बचाव किया। बोरे और आलू सड़क पर फैलने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वाहन चालकों ने ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को निकलवाने में पुलिस की मदद की। फिर बोरे हटवाकर रास्ता बनाया। थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाई और ट्रक को हटवाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान लखनऊ जाने वाली लेन पर एक किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें