फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे झमाझम बरसा पानी, शहरभर में जलभराव

विज्ञापन
शुक्रवार शाम 7 बजे बारिश से मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दो घंटे की झमाझम बारिश से शहर में चारों तरफ पानी भर गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

करीब एक पखवारे के बाद शुक्रवार शाम को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जलभराव रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी संख्या में वाहन जलभराव के बीच में ही बंद हो गए। लोगों को धक्का लगाकर वाहनों को पानी से बाहर निकालना पड़ा। उधर, इस बारिश से धान की पीली पड़ रही फसल को संजीवनी मिल गई है। उर्द, मूंग व मूंगफली को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें