कानपुर। शहर की टीम सीआईएससीई रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट में उपविजेता बनी है। उसे खिताबी मुकाबले में वाराणसी ने हराया। यह प्रतियोगिता लखनऊ में हुई।
सेमीफाइनल में कानपुर ने गाजियाबाद को शिकस्त दी। टीम की ओर से सेंट थॉमस स्कूल के आर्यन शुक्ला, प्रांजल सिंह, कियान कपूर और देवांश शुक्ला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अन्य खिलाड़ी मदर टेरेसा स्कूल के थे। फाइनल में कानपुर का सामना वाराणसी से हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। वाराणसी ने 10 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। शहर की टीम में शामिल सेंट थॉमस के श्रेयांश मिश्रा और कियान कपूर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।