फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्य स्तरीय तैराकी में शहर के तैराकों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो::::::::::
विज्ञापन

- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजन
- राज ने तीन स्वर्ण व मानस ने दो रजत पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। लखनऊ में चल रही राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शहर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदकों पर कब्जा जमाया। कानपुर जिला अर्बन व रूरल स्विमिंग एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में राज चौहान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल के साथ 400 मीटर व्यक्तिगत मेडल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर कानपुर का नाम रोशन किया। मानस पांडे ने 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में दो रजत पदक जीते। अभिराज मिश्रा ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें