फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कला उत्सव में शहर के विद्यार्थियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में मंडलीय कला उत्सव-2026 का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर मंडल के छह जिलों के विद्यार्थियों ने संगीत, वादन, नृत्य, नाटक, कहानी वाचन और दृश्य कला की विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। शहर के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। एकल संगीत गायन में बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज के हिमांशु तिवारी, ताल वाद्य एकल में वैभव और शास्त्रीय एकल नृत्य में अणिमा राजावत प्रथम रहीं। पारंपरिक कहानी वाचन में जीजीआईसी नरवल तथा दृश्य कला (2डी) में जीजीआईसी चुन्नीगंज की जारा बिन्त बिलाल ने पहला स्थान पाया। दृश्य कला (3डी) में भी चुन्नीगंज के विद्यार्थी प्रथम रहे। समूह विधाओं में इटावा के संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और शास्त्रीय संगीत वादन में कानपुर पब्लिक स्कूल कन्नौज प्रथम रहा। विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सनल तिवारी ने किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां प्रधानाचार्य मंगलम गुप्ता व सह नोडल अधिकारी किरण प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें