फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Recruitment: भर्ती दौड़ में चार अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, एक की मौत, अन्य तीन अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Aug 2022 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

 दिबियापुर में चल रही सीआईएसएफ भर्ती दौड़ में चार अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर के गेल में शुक्रवार सुबह से सीआईएसएफ भर्ती शुरू हुई। सुबह 10 बजे के करीब पांच किलो मीटर दौड़ स्पर्धा के दौरान चार अभ्यर्थियों निखिल पवार पुत्र जयपाल निवासी मेरठ, रंजीत पुत्र गुड्डू निवासी राहा घाटमपुर, सतीश कुमार यादव पुत्र संजीव यादव निवासी सुखपुरा बलिया, गौरव पुत्र मदन निवासी रामपुर खादर दनकौर गौतम बुद्ध नगर  की हालत बिगड़ गई और पॉलिटेक्निक रोड पर गिर गए।

विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आए सीआईएसएफ कर्मियों ने सभी को दिबियापुर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने गौरव (22) को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों का इलाज चल रहा है। सीओ सुरेंद्र नाथ, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट रितेश राय समेत कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि बीमार हुए अभ्यर्थियों का हर संभव इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें