फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 12 गांवों का सर्किल रेट कम, और बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नए सर्किल रेट को लेकर आईं 44 आपत्तियों और सुझावों पर शुक्रवार को नवीन सभागार में सुनवाई हुई। ज्यादातर आपत्तियां कृषि, औद्योगिक क्षेत्रों, फ्लैट की दरों को कम करने की थीं। कई खारिज कर दी गईं। एक आपत्ति रमईपुर के आसपास स्थित 12 राजस्व गांवों की आई। अधिवक्ता अवनीश कुमार पाल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा अर्द्धनगरीय गांवों में कृषक व अकृषक भूमि की दर में बाजार दर से काफी कम है। इससे राजस्व को हानि हो रही है। राजस्व गांव गोपालपुर, रामपुर, सिंहपुर कछार, पतरसा, गंभीरपुर दक्षिण, जमरेही, पिपौरी, पत्तेहुरी, मर्दनपुर, मेहरबान सिंह का पुरवा, रामपुर खास, सोना गांव की अकृषक भूमि का सर्किल रेट 2400 प्रति वर्गमीटर से 10000 वर्गमीटर करने की मांग की। इस आपत्ति पर कमेटी विचार करेगी। इसके बाद फाइनल सर्किल रेट तैयार कर जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर्किल रेट में तर्कसंगत वृद्धि की जाए। राजस्व की हानि न हो, रेट लिस्ट में अनावश्यक जटिलता न रहे और स्लैब्स की संख्या कम की जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी आपत्तियों का निस्तारण नियमों के अनुसार किया जाए। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि 44 आपत्तियां आई थीं जिन्हें निस्तारित किया गया। डीएम ने सर्किल रेट को और सरल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास है कि एक सितंबर से नया सर्किल रेट लागू हो जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें