फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महुआ गांव में हाईवे किनारे मिला क्रोमियम युक्त कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र में क्रोमियम युक्त कचरे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अब महुआ गांव मोड़ पर हाईवे किनारे एक डंपर से अधिक क्रोमियम युक्त कचरा पड़ा मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यह स्थान अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर है। यहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राओं और राहगीरों का आवागमन होता है। कचरे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरा डालने वाले रात के अंधेरे का फायदा उठाते हैं। पहले डंपर चालक सूनसान स्थानों को चिह्नित करते हैं और देर रात चुपचाप कचरा डालकर भाग जाते हैं। उप जिलाधिकारी सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि क्रोमियम कचरे के निस्तारण को लेकर संबंधित विभागों के बीच बातचीत चल रही है। इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद सभी स्थानों से कचरा हटाकर नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें