फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धूमधाम से मनाया ख्रीस्त राजा पर्व, निकाली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अशोकनगर स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में सोमवार को ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां सेंट थॉमस चर्च किदवईनगर, सेंट पैट्रिक चर्च कैंट, सेंट जोसेफ चर्च चकेरी, सेंट जेवियर्स चर्च नारामऊ सहित कई रोमन कैथोलिक चर्च से अनुयायियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु ईसा मसीह की पूजा के साथ हुई। इसके बाद चर्च से धार्मिक यात्रा निकाली गई जिसमें लोग कैंडल लेकर शामिल हुए। यात्रा के समापन पर लैंसी डिसूजा, प्रवीण और प्रतीक ने भजन राजा यीशु जय बोलो प्यारों..., राजाओं का राजा यीशु..., परम पिता की हम स्तुति गाएं...सुनाया। मुख्य वक्ता फादर थॉमस कुमार ने खीस्त राजा पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु अपने शत्रुओं को प्रेम करना और बैरियों के लिए भी प्रार्थना करना सिखाते हैं। मौके पर रानी, रिया, सोनी, मनोज मैकार्टिस, मरियम आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें