चित्रकूट जिले में काली घाटी के नीचे ट्यूबवेल में कमरे के अंदर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव कई दिनों पूर्व का बताया जा रहा है। हलाकि कर्वी-मानिकपुर सड़क के बाजू से ट्यूबवेल है और आसपास के ग्रामीणों का 24 घण्टे आवागमन भी है। लेकिन शव पड़ा होने की किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर कर्वी मुख्य मार्ग में घाटी के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।