फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: काली घाटी के नीचे पम्प हाउस में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Jul 2023 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में ट्यूबवेल में कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में काली घाटी के नीचे ट्यूबवेल में कमरे के अंदर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव कई दिनों पूर्व का बताया जा रहा है। हलाकि कर्वी-मानिकपुर सड़क के बाजू से ट्यूबवेल है और आसपास के ग्रामीणों का 24 घण्टे आवागमन भी है। लेकिन शव पड़ा होने की किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर कर्वी मुख्य मार्ग में घाटी के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें