चित्रकूट जिले में पत्नी ने फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी होने पर पति ने भी मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पति-पत्नी दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।