फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक घंटे के लिए रोके गए वाहन, कुछ डिवाइडरों में दरार व टूटन के निशान मिलने के बाद कराई गई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट चित्रकूट के भरतकूप से सोमवार दोपहर 12 बजे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। भरतकूप थाने के दो सिपाही व दो होमगार्ड बैरीकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को रोकते रहे। सिर्फ कार और दो पहिया वाहनों को जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भरतकूप थानाप्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने वाहन रोकने के निर्देश दिए हैं। इससे जालौन इटावा, हमीरपुर, महोबा व बांदा जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई। कई वाहन चालकों ने इसका विरोध किया तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि बांदा और उससे आगे इस मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों का प्रवेश रोका गया है।
दरअसल कुछ डिवाइडरों में दरार व टूटन के निशान मिलने के बाद मरम्मत कराई जा रही है। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया गया। डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार वाहनों का प्रवेश रोका नहीं गया है। कुछ जगह सुधार का काम चल रहा है उसकी निगरानी की जा रही है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते सुरक्षा को लेकर कुछ देर के लिए वाहनों को रोककर अलर्ट किया गया था। थोड़ी देर बाद सब कुछ सामान्य हो गया है।
विज्ञापन

सड़क धंसने की हो चुकीं कई घटनाएं
16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। उसके बाद से जालौन, बांदा, महोबा, इटावा और औरैया में सड़क धंसने और दरारें पड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें