चित्रकूट जिले में मारकुंडी थाना क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मौके पर बेटे की मौत हो गई। जबकि मां घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा मां का इलाज कराने के लिए अस्पाताल जा रहा था। तभी सड़क पर बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए मानिकपुर सीएचसी पहुंचाया।