फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत, दो लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 Sep 2024 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती झुलसा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में तहसील मऊ क्षेत्र के ग्राम सभा वियावल के मजरा काशीनाथ का पुरवा में करंट लगने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग मिर्च की खेती करते हैं। उसी की सुरक्षा के लिए कांटे के तार लगा रहे थे। खेत में बिजली के खम्भे से कांटे वाले तार छूते ही ये लोग बारी बारी से गिरते नजर आए। घटना सुबह छह बजे की है। हादसे में मृतक दो सगे भाई अशोक व राजेंद्र पुत्र बेनीमाधव हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें