चित्रकूट में बाइक सवार दो श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दोनों श्रद्धालु चित्रकूट दर्शन करने आए थे। घटना राजापुर थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा के पास की है। जिस बाइक से दोनों श्रद्धालु आ रहे थे वो थरियांव फतेहपुर के रामू पुत्र दिनेश के नाम है। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।