फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरा पेड़, मालगाड़ियां रोकीं, अधिकारियों ने पेड़ कटवाकर हटवाया

Thu, 05 Jun 2025 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मानिकपुर के झरी फाटक के पास गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिकपुर-सतना रेल मार्ग के बीच झरी रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे पेड़ गिर गया। इससे क्रासिंग बंद नहीं हो रही थी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने पेड़ कटवाकर हटवाया। इस दौरान कुछ मालगाड़ियां भी प्रभावित हुईं। मानिकपुर से मारकुंडी सतना की ओर जाते समय झरी रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे पेड़ गिर गया। इससे रेलवे क्रॉसिंग नहीं बंद हो पा रही थे। इस कारण मालगाड़ियों का आवागमन कुछ देर रोक दिया गया। प्रयागराज व जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर चार कर्मचारी रात में ही पहुंचे और पेड़ के हिस्से को काटकर क्रासिंग से हटवाया। मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय ने बताया कि कोई यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें