फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: धारकुंडी आश्रम के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी वीडियो में घूमता नजर आया बाघ

Sat, 11 Feb 2023 03:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
धारकुंडी आश्रम के मुख्य गेट पर घूमता नजर आया बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में वनराजों ने डेरा जमा रखा है। धारकुंडी आश्रम के आसपास करीब 22 बाघ घूम रहे हैं। आए दिन ये बाघ सड़कों पर आराम फरमाते नजर आते हैं। शनिवार को धारकुंडी आश्रम के मुख्य गेट पर बाघ विचरण करता नजर आया। आश्रम में लगे सीसीटीवी में बाघ की मनोरम तस्वीर कैद हुई है। शुक्रवार को भी बाघ यहीं विचरण करता दिखा था। चित्रकूट क्षेत्र में कुछ बाघ पन्ना टाइगर से निकल कर आ चुके हैं तो कुछ रानीपुर से। बाघों को चित्रकूट के जंगल भा रहे हैं और यही वजह है कि यहां बाघों के कुनबा बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें