फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: उल्टी होने से कथावाचक की मौत, स्थानीय लोगों में उनके जहर खाने से मौत होने की है चर्चा

Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रैपुरा थाना अंतर्गत एक कथावाचक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें घर में कई बार उल्टी आने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया था। धान गांव निवासी शिवम ने बताया कि उसके चाचा रामस्वरूप मिश्र (49) को सोमवार को घर में अचानक उल्टी होने लगी। इससे हालत खराब हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ में कथा सुनाने का काम करते थे। एक सप्ताह से घर में आए हुए थे। स्थानीय लोगों में उनके जहर खाने से मौत होने की चर्चा है। रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें