फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: किशोरी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, किसी से बताने पर उसे व भाइयों को जान से मारने की धमकी दी

Tue, 11 Jul 2023 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। यह भी बताया कि किसी से बताने पर उसे और भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को थाने में किशोरी भाई और परिजनों के साथ पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पिता आए दिन शराब पीकर आता है।

विज्ञापन


उसे और भाइयों को गाली देकर पीटता है। रविवार की रात को वह आया और भाइयों को गाली देकर कमरे से भगा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी है कि किसी को बताया तो उसे और भाइयों को जान से मार देगा। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के लिए एक दरोगा को संबधित गांव व आरोपी के घर भेजा गया है। पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें