यूपी के चित्रकूट जिले में छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने शोहदों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मामला मऊ थाना क्षेत्र का है। स्कूल जाते वक्त कई महीनों से शोहदे छेड़खानी कर रहे थे। शिकायत के बाद भी शोहदों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना देने गए पीड़ित परिजनों को थाने में बंद कर पीटने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।