यूपी के चित्रकूट जिला मुख्यालय में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में पंडित जेएन कॉलेज बांदा के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह की बस से कुचलकर मौत हो गई। मृतक चंद्रगहना गांव के निवासी थे। यह घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।