मीडिया से बदसलूकी
विधायक नाहिद हसन जेल से छूटे तो बाहर मीडियाकर्मी फोटो खींचने और वीडियो बनाने लगे। इस पर उनसे बदसलूकी की गई। उनके परिजनों और समर्थकों ने कुछ मीडियाकर्मियों का मोबाइल फोन और कैमरा छीन लिया। वीडियो डिलीट करने के बाद मोबाइल वापस किए।
ये है मामला
सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के खिलाफ 21 फरवरी 2021 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले 15 जनवरी 2022 को नाहिद हसन को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एमपी/एमएलए कोर्ट कैराना में पेश किया गया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया। 28 सितंबर 2022 को उन्हें मुजफ्फरनगर जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया था। वे चित्रकूट जेल में दो माह से कुछ ज्यादा दिन तक रहे।