मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर को जैसे ही बाया मानिकपुर जनता एक्सप्रेस सतना की ओर निकली तो रास्ते में एक बोगी से धुआं निकलने की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी रही, लेकिन किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। जैतवारा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि जनता एक्सप्रेस में जैतवारा और खुटहा स्टेशन के समीप ब्रेक बाइंडिंग हुई थी। जिस कारण ट्रेन के पहिये से धुआं निकला था। इस पर कुछ देर के लिए ट्रेन रोकी गई थी। किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। ट्रेन सुरक्षित सतना पहुंच गई है।