चित्रकूट जिले में पुलिस ने भेड़ और बकरियां चुराने वाले छह चोरों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 44 भेड़ और बकरी बरामद हुई है। साथ ही, तीन लग्जरी वाहन भी मिले हैं। इन्हीं वाहनों से आरोपी बकरी और भेड़ को भरकर ले जाते थे। पुलिस ने बताया है कि दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए छह आरोपियों में एक प्रयागराज जिले का है, जबकि पांच चित्रकूट जिले के निवासी हैं।