फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Murder: डेरे में किसान की गला घोंटकर हत्या, दीवार पर लिखा तीन लाख रुपये पहुंचाओ, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 02 Apr 2023 08:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot Crime News: सदर कोतवाली क्षेत्र में किसान की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दीवार पर लिखा था कि तीन लाख रुपये पहुंचाओ। साथ ही, मोबाइल नंबर भी लिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के खरौंध गांव के खेत में बने डेरे में शनिवार की रात किसान की गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दीवार पर तीन लाख रुपये पहुंचाने और मोबाइल नंबर भी लिखा है। मोबाइल नंबर पहाड़ी विकास खंड के किसी सचिव का है।

विज्ञापन

सूचना पर एसपी वृंदा शुक्ला ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरौंध गांव निवासी किसान प्यारेलाल (60) शनिवार की रात खाना खाकर घर से 100 मीटर दूर स्थित डेरे पर सोने चले गए।
रात में उनकी किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह घर न आने पर डेरे में गए बेटे अजय ने देखा कि प्यारेलाल का शव जमीन पर पड़ा है। गले पर एक डंडा रखा था। शरीर में कई स्थानों पर खरोंच के निशान भी थे। ऐसा लग रहा था कि गला दबाने के बाद डंडे से भी गला दबाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 बीघा जमीन है किसान के नाम
परिवार में पत्नी सवारिया, चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। किसान के नाम 21 बीघा जमीन है। खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुत्र शत्रोहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के खुलासा के लिए पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें