फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

Thu, 25 Sep 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

15 महीने पूर्व मऊ थाना क्षेत्र के गांव में घटना हुई थी। कोर्ट ने दोषी पर नौ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। नौ हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। मामला 15 महीने पुराना है। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 23 जून 2024 को उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी को गांव निवासी इतराज अपहरण कर गांव के बाहर सड़क किनारे सूखे नाला में ले गया और दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बेटी को वहीं छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई पूरी हुई। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट रेनू मिश्रा ने दोषी पाने पर आरोपी को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें