फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत

Sun, 12 Mar 2023 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत हो गई। रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने वन विभाग को तेंदुए की मौत की सूचना दी। रेलवे ट्रैक वन्यजीवों के लिए कब्रगाह साबित हो रहा है। कई जानवरों की ट्रेन से टकराकर मौत हो चुकी है। मृत तेंदुए का शव जिला मुख्यालय मंगवाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी (डिप्टी डायरेक्टर) कार्यालय में तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा। वन विभाग को बार-बार वन्यजीवों के सुरक्षा को लेकर आगाह किया जा रहा था। बावजूद महकमा नहीं चेता। अंततः तेंदुए की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें