फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: निखत बानो से पूछताछ का आखिरी दिन, पुलिस के सामने अब्बास की पत्नी ने कबूल की ये बात

Sun, 19 Feb 2023 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है। आज निखत से पूछताछ का आखिरी दिन है। देर शाम को मेडिकल कराने के बाद निखत को पुलिस चित्रकूट जेल में शिफ्ट करेगी।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में नियमों के विपरीत पति विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहीं निखत बानो से पूछताछ का आज अंतिम दिन है। रविवार सुबह 8:30 बजे से ही पूछताछ शुरू हो गई। पुलिस रिमांड के अंतिम दिन रविवार को तीनों टीमों ने एक साथ एक कमरे में निखत बानो व उसके चालक नियाज को बैठाकर पूछताछ की।

विज्ञापन


यह क्रम दोपहर 12:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान दावा किया गया है कि कई महत्वपूर्ण जानकारी दोनों ने नहीं दी है। इसके अलावा मददगार को रुपए व गिफ्ट देने की बात स्वीकार की है। इसमें यह खास बात बताई जा रही है कि कोई भी नगदी या उपहार सीधे इन दोनों ने किसी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं दिया है। इसके लिए मददगार की सहायता ली गई है।

गौरतलब है कि 10 फरवरी को चित्रकूट जेल में नियमों का उल्लंघन करते हुए जेल परिसर में पकड़ी गईं निखत बानो व उसके चालक नियाज को अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। निखत बानो की 3 दिन और नियाज की 5 दिन की रिमांड है। इसमें निखत बानो की रिमांड का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन

रिमांड स्थल पुलिस लाइन के आसपास अंतिम दिन सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। हर बैरियर पर तैनात चार पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी टीम के भी चार-चार जवान हर जगह लगा दिए गए हैं। देर शाम को मेडिकल कराने के बाद निखत को पुलिस चित्रकूट जेल में शिफ्ट करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें