डिप्टी जेलर काे शासन ने किया था निलंबित
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तब शासन ने एक डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया था। छापेमारी के दौरान तत्कालीन कारागार अधीक्षक बीरेंद्र कुमार व जेलर प्रमोद तिवारी अवकाश पर थे। तब चित्रकूट के जेलर संतोष कुमार प्रभारी कारागार अधीक्षक के रूप में कार्य देख रहे थे।
बतौर गिफ्ट मिला है महंगा सामान
चर्चा है कि मुख्तार को सुविधाएं देने की एवज में संतोष को बतौर गिफ्ट के तौर पर डबल डोर फ्रिज समेत अन्य कीमती सामान भी मिला था। शायद यही वजह है कि चित्रकूट में जेलर रहते हुए उन्होंने मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास को सुविधाएं देने में नियमों को ताक पर रख दिया।
जेल में चला रहे थे अवैध गतिविधियां
गिरफ्तार जेलर संतोष पर आरोप है कि इनकी मदद से चित्रकूट जेल में अपराधी अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत निकहत बानो और उनके सहयोगी जेल में अवैध गतिविधियां चल रहे हैं। इसके बाद कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
कई राज से उठ सकता है पर्दा
बांदा कारागार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संतोष ने मुंह खोला, तो पिछले पूरे घटना क्रम से पर्दा उठ जाएगा। बांदा सहित चित्रकूट जेल में मुख्तार व बेटे सहित सहयोगियों को दी जा रही सुविधाएं उजागर होंगी।
मामला बहुत संगीन है। कुछ भी बताने से ऊपर से मनाही है। उन्होंने हाल ही यहां पर चार्ज संभाला है। पहले यहां पर क्या हुआ उन्हें जानकारी नहीं हुई है। -अविनाश गौतम, कारागार अधीक्षक