बिजली उपकेंद्र के पास ई-रिक्शा और जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। ई-रिक्शा मऊ से कर्वी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही जीप से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक रोहित कुमार शुक्ला निवासी कौंधियारा प्रयागराज घायल हो गया।