फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: नकली गुटखा फैक्टरी पकड़ी, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, बरामद सामग्री की कीमत करीब 85 लाख रुपये

Thu, 29 Jun 2023 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में पुलिस ने नकली गुटखा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने 85 लाख रुपये की गुटखा सामग्री व मशीन बरामद की है। साथ ही फैक्टरी मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में संचालक व मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में जिला पुलिस टीमों ने पांच स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 85 लाख रुपये की गुटखा सामग्री व मशीन बरामद की हैं। मौके से पुलिस ने फैक्टरी मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस कार्रवाई से जिले के अवैध गुटखा कारोबारियों में खलबली मची है। गुरुवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि राजापुर कस्बे में अवैध गुटखे के कारोबार की जानकारी होने पर तीन जगह अवैध गुटखा फैक्टरी संचालित मिलीं।

विज्ञापन


जिसका संचालन स्मारक रोड निवासी जुगराज केसरवानी करता था। भंभेंट गांव के देवकुमार यादव यहां मैनेजर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि एक फैक्टरी निजी मकान व दो फैक्टरी किराए के घर में संचालित थे। फैक्टरी से बरामद समान की कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनो मकानों को सीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें