कुछ देर बार बरौंधा थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे टीम के साथ जंगल पहुंचे। मृतकों के पास मिले मोबाइल व कागज के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे तो शवों की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मझगवां भेजा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमी व प्रेमिका का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही गांव व एक ही बिरादरी के होने के बाद भी इसका विरोध परिजन करते थे। प्रेमी युगल खुद को एक न हो पाने की संभावना को लेकर मौका पाकर दोनों घर से चले गए थे। थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने इस मामले में अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।