चित्रकूट में कोतवाली पुलिस टीम ने रगोली निवासी जल केश मिश्रा को 119 ग्राम स्मैक के साथ सोमवार को पकड़ा है। इसकी (स्मैक) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।