फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot : महिला के पेट से निकला 2 किलो बालों का गुच्छा, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

Wed, 29 May 2024 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 2 किलो बाल निकले है।
विज्ञापन
महिला के पेट से निकला बालों का गुच्छा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में जानकीकुंड अस्पताल में विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला के पेट से 2 किलो बाल निकले। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी प्रेगनेंशी के बाद से ही महिला बाल खाने लगी थी। महिला के बाल खाने से पेट में बाल का गुच्छा जमा हो गया था। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 2 किलो से ज्यादा का बाल का गुच्छा निकला है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला महोबा जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें