कानपुर। उत्तर प्रदेश सबजूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम के लिए प्री-नेशनल कोचिंग कैंप 17 सितंबर से मेरठ में चल रहा है। यह एक अक्तूबर तक चलेगा।
इसमें कानपुर के रतनलालनगर स्थित चिंटल्स स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा ज्योति चंद्रा का चयन हुआ है। यह कैंप खिलाड़ियों को चार से नाै अक्तूबर तक देहरादून में होने वाली 50वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार करेगा। इस उपलिब्ध पर विद्यालय प्रबंधन, खेल प्रशिक्षकों अतुल पटेल, केके यादव, नवल तिवारी, अनुराग सिंह चौहान, प्रत्यक्षा और गोविंद सिंह ने ज्योति को बधाई दी।