फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कराटे में बच्चों ने जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। प्रियांशी संस्कार वैली स्कूल के छात्रों ने जिला कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के 32 छात्रों ने भाग लिया। इसमें स्कूल के आठ छात्रों ने पदक हासिल किए। 11 वर्ष आयु वर्ग में विद्यालय के कृष्णा तोमर ने स्वर्ण, अंशी जैन ने रजत पदक और आर्यनशी दुबे नें कांस्य पदक प्राप्त किया। 12 वर्ष की आयु वर्ग में मोक्ष जैन व गौरी ने रजत पदक, आर्या ने कांस्य पदक पाया। 13 वर्ष आयु वर्ग में आशिक नें स्वर्ण पदक व हर्षित ने रजत पदक हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेहलता उमराव ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें