फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का डांटा, टीचर को सजा: क्लास में शरारत करने पर लगाई थी डांट, महिला शिक्षामित्र से दबंगों ने की मारपीट

Tue, 01 Aug 2023 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से जानकारी ली है। स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। कहा कि अगर रास्ते में कुछ हुआ है, तो हो सकता है कि उनका व्यक्तिगत विवाद हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव स्थित विद्यालय में प्रबंधन द्वारा अध्यापन कार्य में लगाई गई शिक्षिका के बच्चों को डांटने से गुस्साए लोगों ने रास्ते में घेर के मारपीट व गाली गलौज की है। साथ ही उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने व जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव निवासी शायबा सफी पुत्री शफी उल्लाह ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह विद्यालय प्रबंधन के कहने पर गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका के रुप में कार्य कर रही है। बताया कि सोमवार को को स्कूल में शैतानी करने पर वह बच्चों को डांट रही थी।
उसके बाद स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर जा रही थी। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घूंसों से बुरी तरह मारापीटा है। बताया कि उसका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उक्त लोग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने की धमकी दी है।

विज्ञापन

जांच कर आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जो दबंग व अपराधी किस्म के लोग हैं। उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इससे पीडिता का परिवार डरा सहमा है। कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि वह बाहर हैं। उन्हें मामले की जानकारी मिली है। कहा कि जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी बोले- नहीं घटी है ऐसी कोई घटना
वहीं खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से जानकारी ली है। स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। कहा कि अगर रास्ते में कुछ हुआ है। तो हो सकता है कि उनका व्यक्तिगत विवाद हो। लेकिन, अगर मामला सामने आता है, तो कार्यवाही कराई जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें