फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का तबादला गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, मुख्य लेखाधिकारी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक समेत डेढ़ दर्जन अफसरों के सोमवार को तबादले कर दिए गए। अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव का बरेली किया गया है। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी कृपा नंद शुक्ला को झांसी भेजा गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह का गाजियाबाद नगर निगम तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह विजय कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कार्यभार देखेंगे। अभी वह जोन दो का कार्य भार देख रहे हैं। बनवारी लाल को मुख्य नगर लेखा परीक्षक, राजेश कुमार को लेखाकार, कर अधीक्षक राम अचल का कानपुर नगर निगम में स्थानांतरण किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें