कानपुर। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी मैं महानगर में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने जहां भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना मिलती है तो उसे तत्काल टीम भेजकर हॉस्पिटल में भर्ती कराने की व्यवस्था का निर्देश दिया। इस व्यवस्था में अभी काफी शिकायतें आ रही थी, जिस पर उन्होंने कड़ा निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह शनिवार को महानगर में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।उन्होंने कोविड मरीजों की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें तत्काल करने को कहा। ------- सर्विलांस टीमों को घर घर जाने का निर्देश मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया है कि सर्विलांस की टीमें घर-घर जाकर नियमित रूप से कोरोना संक्रमण मरीजों को लेकर सर्वे करें। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसको अतिशीघ्र सम्बन्धित कोविड के अस्पताल में रियल टाइम मानीटरिंग करते हुए भर्ती कराया जाये। मरीज भर्ती होने के बाद उसके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखते हुए उसके परिवारजनों को अवगत कराया जाये। --------- टेस्टिंग क्षमता दोगुना करने का निर्देश मुख्य सचिव ने कोविड की टेेस्टिंग क्षमता को बढाकर दोगुना किये जाने जाने के साथ एन्टीजन टेस्ट बढाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने अधिकारियों को कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के संबंध में जागरूकता लाने के साथ मोबाइल टेस्टिंग एवं टेस्टिंग बूथ बढाये जाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि मरीज के आइसोलेशन अवधि के दौरान देखभाल करने वाले व्यक्ति और संबंधित चिकित्सालय के बीच सम्पर्क बनाए रखना होम-आइसोलेशन के लिए एक प्रमुख अनिवार्यता है। -------- कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग में सतर्कता बरतने को कहा मुख्य सचिव ने कोविड धनात्मक मरीजो की कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग को पूरी सर्तकता के साथ किये जाने तथा उसके सभी सम्पर्को का पूर्ण पता लगाकर सैम्पलिंग कराये जाने के निर्देश दिये। निर्देश दिया कि कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीज का इलाज करता है तो मरीज को भर्ती करने के समय ही मुख्यचिकित्सा अधिकारी को सूचना देगें। उन्होंने कोविड के एल-1, एल-2, एल-3 अस्पतालों में उपलब्ध बेडों की संख्या, भर्ती मरीजों की संख्या तथा प्रतिदिन आने वाले कोविड धनात्मक मरीजो की समीक्षा के बाद निर्देश दिये कि कोविड मरीजों की संख्या वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकता अनुसार बेडों की व्यवस्था एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कोविड धनात्मक केस मिलने पर तत्काल उसे संबंधित कोविड चिकित्सालय में भर्ती करने के व्यवस्था में देरी नही होने पाये। ---------- थर्मामीटर लेकर जाएंगी सर्विलांस टीमें सर्विंलास टीमों को और अधिक सक्रिय करने के साथ ही पल्स आक्सीमीटर व थर्मामीटर के साथ टीम में एक सुपरवाइजर नियुक्त करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने डेडीकेटेड कन्ट्रोल रूम से कोविड मरीजों को संबंधित अस्पतालों में भेजे जाने, एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोविड के गम्भीर रोगियों जैसे उच्च-रक्तचाप, किडनी, हृदय रोग आदि जैसे रेागों से ग्रसित लोगों का एन्टीजन टेस्ट किया जाये तथा सर्वे के समय सर्विंलास टीम ऐसे रोगियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में जागरूक किया जाये। --------- 24 घंटे काम करेगा को रोना कमांड सेंटर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के निकलने पर उन्हें ले जाने के लिए देरी से आने वाली मेडिकल टीमें और कंट्रोल रूम में दिए गए नंबर समय से नहीं उठने को लेकर जब पत्रकारों ने मुख्य सचिव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए जो कमांड सेंटर बनाया गया है और 24 घंटे काम करेगा। उसमें सभी तरह की व्यवस्थाएं हैं। किसी को होम आइसोलेशन के संबंध में जानकारी चाहिए,किसी को कोरोना पॉजिटिव मरीज ले जाने के संबंध में जानकारी चाहिए, किसी को दवा के संबंध में जानकारी चाहिए या इसी तरह की अन्य कोई भी जानकारी चाहिए इसके लिए यह कमांड सेंटर 24 घंटे काम करेगा।