फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रमुख सचिव नियोजन ने कहा, और तेजी से कराएं मेडिकल कॉलेज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के कुंभी गांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में जल्द ही नीट की परीक्षा पास करने वाले 100 बच्चों का पहला बैच पढ़ाई के लिए आने वाला है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार ने शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में और तेजी लाने के निर्देश दिए अभियंता को दिया।

प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार शुक्रवार दोपहर कुंभी स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। वहां बने कमरों के बारे में कार्यदायी संस्था के अभियंता से जानकारी मांगी।
विज्ञापन


इसी तरह छात्रों को प्रैक्टिकल कराने वाली लैब देखी और उपकरणों के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने भूतल में भी अस्पताल की डिजाइन देखी। अभियंता से प्रमुख सचिव ने पूछा कि अस्पताल को कब तक तैयार कर देंगे तो जून तक पूरा होने का जवाब मिला।

प्रमुख सचिव ने कहा कि पूरा अस्पताल तैयार होने के बाद ही इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। कार्य में और तेजी लाई जाए। अभियंताओं ने प्रमुख सचिव को बताया कि तीसरी मंजिल में ओटी बनाई गई है। दूसरी मंजिल में मरीजों को भर्ती किया जाएग। डीएम नेहा जैन ने कहा कि 30 जून तक काम पूरा कर लीजिए, नहीं तो फिर बारिश शुरू हो जाएगी।

इसके बाद डीएम और प्राचार्य डॉ. सज्जनलाल वर्मा के साथ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में उच्चीकरण का काम देखने पहुंचे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राज कुमार, सहायक अभियंता राजकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें