हमीरपुर जिले में एसपी ऑफिस स्थित भवन में साइबर थाना बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद के सभी थानों में बनाई गई साइबर सिक्योरिटी सेल का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।