फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 19.16 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से दो लोगों ने 19.16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर के मोहल्ला लालाबाजार निवासी मशहूद अली अंसारी ने साइबर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मोहम्मद और मोहम्मद अली से इंस्टाग्राम पर उसकी बात होती थी। 30 अक्तूबर से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि दोनों ने विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इस पर मशहूद अपने रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लेकर एक नवंबर से 17 नवंबर तक अलग अलग खातों में 19.16 लाख रुपये भेज दिए। आरोपियों ने उससे पासपोर्ट भी ले लिया। वीजा मांगने पर वह लोग एक लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर पासपोर्ट भी वापस नहीं कर रहे हैं। पूर्व में दिए गए रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें